Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two interstate liquor smugglers arrested

Jalaun News: दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two interstate liquor smugglers arrested
फोटो - 01 पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर
विज्ञापन

बिना नंबर की कार व डीसीएम में लदी 351 पेटी शराब बरामद
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले, खागाला जा रहा आपराधिक इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कैलिया थाना पुलिस ने सर्विलांस एसओजी की संयुक्त टीम के साथ चेकिंग के दौरान दो शातिर अंतरराज्यीय शराब तस्करों को डीसीएम चालक सहित पकड़ लिया। उनके पास से डीसीएम में लदी पंजाब प्रांत की भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
पकड़े गए शराब तस्करों का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में सीओ कोंच रामसिंह ने बताया कि कैलिया थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम ने सूचना पर कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया पुल के पास से शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान दो शराब तस्कर पंजाब प्रांत के मोहली जिले के रायलसिटी पटयाला निवासी राजीव सिंह संधू, हरियाणा गुड़गांव के शिवाजी नगर निवासी सतीश कुमार व हिमाचल प्रदेश के जिला सलौन के रीवोन थाना सप्रून निवासी डीसीएम चालक मोहन सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों के पास से डीसीएम में लदी व बिना नंबर की कार में लदी 351 पंजाब निर्मित शराब की पेटी बरामद की। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई, शराब की अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई सालों से पंजाब प्रांत से अवैध रूप से शराब की तस्करी करके बिहार, गुजरात सहित अन्य राज्यों में दलाल के माध्यम से बेचते हैं।

शराब को प्लास्टिक स्क्रैप व अन्य कबाड में छिपाकर वाहनों से तस्करी करते हैं। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राजीव संधू की दो गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। जिसमें वह वांछित चल रहा है। पकड़े गए राजीव पर दो व सतीश पर चार मामले पहले से दी दर्ज हैं। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed