फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two houses burnt due to a fire that broke out while cooking

खाना बनाते समय लगी आग से दो घर जले

Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two houses burnt due to a fire that broke out while cooking
सिरसाकलार। क्षेत्र के शिमरा शेखपुर गांव में चूल्हे पर खाना पकाते समय किसान के घर में आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी की घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग से दोनों घर की गृहस्थी खाक हो गई।
पीड़ित परिजनों के मुताबिक दोनों घरों में एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी है।
शिमरा शेखपुर गांव निवासी राजा भैया परिवार के साथ रविवार को मतदान करने गए थे। घर में मौजूद एक महिला चूल्हे पर खाना पका रही थी। उसी दौरान अचानक राजा के घर में आ लग गई।

लपटें देख महिला शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे होते इससे पहले ही लपटों ने राजा भैया के पड़ोसी राम बहादुर के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर कालपी से पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों की गृहस्थी पूरी तरह खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed