{"_id":"5eaf0af38ebc3e908855646d","slug":"two-friends-riding-bike-killed-in-truck-collision-orai-news-knp5583305145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। हदरुख पुलिस चौकी के सामने बाइक से डीजल लेकर घर आ रहे दो दोस्तों की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरे दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन थानाध्यक्ष के आश्वासन पर मान गए। तब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया चालक व क्लीनर को पकड़ लिया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई।
कुठौंद थाना क्षेत्र के अतरछला निवासी रवि (26) पुत्र सोबरन व उसका दोस्त मुनीम उर्फ चंद्रशेखर (28) पुत्र विजय बहादुर रविवार दोपहर एक बजे बाइक से जालौन-औरैया मार्ग पर शेखपुर बुजुर्ग के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक हदरुख पुलिस चौकी के सामने पहुंची तभी औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अस्पताल ले जाने लगी लेकिन तभी दोनों ने दम तोड़ दिया।
जब हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो बदहवाश परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। असके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाया और चालक परिचालक पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। पुलिस ने युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रवि की शादी एक वर्ष पहले हुई थी उसके एक तीन माह का बच्चा है। युवक की मौत पत्नी साक्षी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मुनीम की तीन वर्ष की बेटी निशा व पत्नी बेहाल हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक भूसा बनाने की मशीन चलाते थे। उसी के लिए डीजल लेकर लौट रहे थे। एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं दोनों के घरों में सिर्फ चीखें ही सुनाई दे रही हैं।

मुनीम की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

कुठौंद में घटनास्थल पर लगी भीड़ मौजूद पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI