{"_id":"58c83f314f1c1b361f32abc2","slug":"two-dead-including-elderly-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कदौरा थानाक्षेत्र के गांव परौसा निवासी साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
एट थानाक्षेत्र के गांव अमीटा निवासी अतबल सिंह (65) सोमवार रात करीब नौ बजे खेत से वापस घर आ रहे थे। अमीटा गांव के बाहर पुलिया के पास वह सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी तरह कदौरा थानाक्षेत्र के गांव परौसा निवासी रामकुमार (36) पुत्र रामचरन सोमवार रात गांव में ही अपने दोस्ताें के साथ दावत कर घर साइकिल से लौट रहे थे। गांव के बाहर उनकी साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। राहगीराें ने परिजनाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनाें की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस वाहन व चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन