Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested for taking selfie on railway track

Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने में दो गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 19 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for taking selfie on railway track
उरई। रेलवे ट्रैक पर बैठकर सेल्फी लेना दो युवकों को भारी पड़ गया। रेल कर्मी की नजर पड़ने पर आरपीएफ चौकी प्रभारी ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

झांसी मंडल की उरई आरपीएफ थाने के अंतर्गत मोंठ रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे लाइन पर बैठकर शुक्रवार सुबह दो युवक सेल्फी ले रहे थे। इस पर एक रेलकर्मी की नजर ट्रैक पर बैठे युवकों पर पड़ी। उसने इसकी सूचना आरपीएफ चौकी प्रभारी आरपी मीना को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पवन कुमार रायकवार (20) और संदीप रायकवार (20) निवासी समथर, जिला झांसी बताया। उरई थाने में उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि बिना अनुमति के रेलवे ट्रैक पर आना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। इस पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed