फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested for snatching mobile phone of woman conductor

Jalaun News: महिला कंडेक्टर का मोबाइल छीनने में दो गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching mobile phone of woman conductor
उरई। दो दिन पहले महिला कंडेक्टर का मोबाइल छीनने में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छीना हुआ मोबाइल, बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड निवासी महिला कंडेक्टर 14 नवंबर को ड्यूटी कर घर लौट रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की रात को पुलिस की टीम राठ रोड पर शताब्दी महाविद्यालय के पास चेकिंग पर थी। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास दो मोबाइल मिले जिनके बारे में युवक कुछ नहीं बता सके। युवकों ने अपना नाम जालौन कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव निवासी उदयवीर व नदीगांव थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी विवेक पाल बताया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह महिलाओं व युवतियों के मोबाइल छीन कर उन्हें बेच देते हैं। जो रुपये मिलता है उससे जरूरतें पूरी करते हैं। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चंद्र का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed