फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested for providing location of officers to drivers

Jalaun News: अधिकारियों की लोकेशन चालकों को देने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for providing location of officers to drivers
उरई। ओवरलोड वाहनों की लोकेशन चालकों को दिए जाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को संयुक्त टीम ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एआरटीओ व खान निरीक्षक ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों के पास से मोबाइल व कार बरामद हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वाहनों की लोकेशन चालकों को देकर जिले से बाहर निकलवा देते थे। एक सप्ताह पहले भी चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



जिला सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार, खान निरीक्षक कुलदीप मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार व बाइकों से पीछा कर रहे लोग ट्रक चालकों को अधिकारियों की लोकेशन दे रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा है। इनकी पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के रिनियां गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा व रगौली गांव निवासी विवेक यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों कार पर सवार होकर लोकेशन दे रहे थे। जैसे ही टीम ने दोनों को पकड़ा तो वे टीम से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगी। पुलिस को उनके पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें झांसी लखनऊ एक्सप्रेव - टू व तेरा मेरा साथ, थ्री आल इंडिया जैसे ग्रुप बने पाए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अवैध परिवहन में लिप्त लोगों के साथ वह ग्रुप के माध्यम से वह सूचना साझा करते हैं और वाहनों को निकलवाने में पूरी मदद करते हैं। सड़कों पर चलकर अधिकारियों की लोकेशन वह चालकों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन


एआरटीओ व खान निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से मोबाइल, कार बरामद की गई है। पकड़े गए मोबाइलों की जांच की जा रही है।


राजीव कुमार शर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed