फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused of stealing oil from petroleum wagon arrested

Jalaun News: पेट्रोलियम वैगन से तेल चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Aug 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing oil from petroleum wagon arrested
उरई। रेलवे के खाली वैगनों से तेल चुराने के आरोपी दो बदमाशों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। तीन बदमाश पकड़ से दूर हैं। आरपीएफ उनकी गिरफ्तारी में लगी है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर कल्लू कोरी व सौरभ कोरी निवासी लालपुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने तीन अगस्त को साथियों के साथ लालपुर यार्ड में रिलायंस पेट्रोलियम के वैगनों से तेल निकालने के लिए हाउजपाइप को डिस्कनेक्ट कर दिया था। हालांकि बदमाश मौके से भाग गए थे। आरपीएफ कमांडेंट ने इसके खुलासे के लिए आरपीएफ चौकी पुखरायां और डिटेक्टिव विंग ग्वालियर की टीम को लगाया था।

इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी में नया गैंग शामिल है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुखरायां चौकी इंचार्ज केके पांडेय, प्रधान आरक्षक हरपाल सिंह यादव, आरक्षक ओमप्रकाश पटेल, डिटेक्टिव विंग ग्वालियर के आरक्षक दीपक कुमार की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पहली बार वारदात करने की कोशिश की। इसी में पकड़े गए, जबकि तीन साथी भाग गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि भागे गए बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed