फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck hit driver-cleaner changing pickup tire

पिकअप का टायर बदल रहे चालक-क्लीनर को ट्रक ने टक्कर मारी

Sun, 10 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck hit driver-cleaner changing pickup tire
एट (जालौन)। हाईवे किनारे पिकअप का पंक्चर टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें चालक व क्लीनर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां क्लीनर की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे के गिरथान बाईपास पर कानपुर से ललितपुर के लिए शनिवार शाम रिफाइंड आयल लादकर जा रही पिकअप का टायर अचानक पंक्चर हो जाने के बाद हाईवे के किनारे चालक शिवानंद अवस्थी (26) पुत्र प्रवेश कुमार अवस्थी निवासी नौबस्ता कानपुर एवं क्लीनर रजत कुमार उर्फ सोनू 26 पुत्र अज्ञात निवासी केशव नगर शिवाजी इंटर कॉलेज कानपुर पिकअप का टायर बदल रहे थे तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही पिकअप चालक और खलासी बुरी तरह से घायल हो गए और पिकअप खंदक में जाकर पलट गई। हादसा होते देख ट्रक चालकों ने सूचना एट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एट थाना प्रभारी ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर क्लीनर की हालत गंभीर होने के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed