{"_id":"6ae258c9052a8509ea0f499b","slug":"truck-crashes-through-railing-and-ends-up-hanging-over-a-ditch-after-driver-dozes-off-orai-news-c-224-1-ori1005-151764-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चालक को झपकी आने से रेलिंग तोड़कर खंदक में लटका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चालक को झपकी आने से रेलिंग तोड़कर खंदक में लटका ट्रक
विज्ञापन
फोटो - 03 ट्रक को सड़क से हटाती क्रेन। संवाद
कालपी। कानपुर-झांसी हाईवे पर बुधवार सुबह जोल्हूपुर और कालपी के बीच चौरासी गुंबद के पास चालक को झपकी आने से खाली ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए खंदक में लटक गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, जिससे चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
ट्रक कानपुर से झांसी की ओर जा रहा था। चौरासी गुंबद के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद चालक ने पुलिस को सूचना दिए बिना कालपी से क्रेन मंगवाई। क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान क्रेन के सड़क पर खड़े होने से कानपुर से झांसी जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
चौरासी गुंबद के पास स्थित एक होटल संचालक ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी स्थान पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर हाईवे से नीचे उतर गया था। उस घटना में भी चालक को चोट नहीं आई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह का हादसा दिन में होता तो सड़क किनारे से गुजर रहे बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ सकते थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।