{"_id":"bffe588a967b3ee65dad7931569040df","slug":"truck-collision-killed-woman-riding-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूफा की मौत की सूचना पाकर पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की ट्रक
विज्ञापन
की टक्कर से मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के कुईया रोड ओवर ब्रिज के
पास हुआ। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। चालक ट्रक समेत भाग निकला। पति ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हमीरपुर जनपद के थाना सरीला के गांव पिछौरा निवासी सुरेश कुमार की पत्नी राखी पांचाल (23) के फूफा धर्मपाल पांचाल की बुधवार की सुबह मौत हो गई। इसकी जानकारी पर राखी अपने पति सुरेश के साथ आटा स्थित अपने मायके आ रही थी। पति बाइक चला रहा था। जब दोनों बाइक सवार कुईया रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से मौरंग लादकर आ
रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया राखी के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति बच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब यह सूचना परिजनाें को हुई तो बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
काश पत्नी ने भी लगाई होती हेलमेट
उरई। हादसे के वक्त पति सुरेश हेलमेट लगाए था लेकिन उसकी पत्नी ने हेलमेट नहीं पहने थी। काश अगर राखी ने भी हेलमेट पहनी होती तो शायद उसकी जान बच जाती लेकिन होनी को तो और ही कुछ मंजूर था।