{"_id":"58ed22f14f1c1b874acf6df8","slug":"truck-collides-with-tractor-trolley-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला/उरई
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। ट्रैक्टर-ट्राली में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे आटा थाना के हाइवे स्थित चमारी नाला पुल पर पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली खंदक में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और उसकी पत्नी व पुत्र सहित चार लोेग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली के गांव राहिया निवासी बच्चा सिंह (38) पुत्र गुरुदयाल अपनी पत्नी संध्या (36), पुत्र विशाल (14) व गांव के ही जुबैर (20) व ओमप्रकाश(18) ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आटा थाना के गांव बीजापुर से भूसा लेने जा रहे थे। मंगलवार को तड़के करीब पांच बजे आटा थाना के हाईवे स्थित चमारी नाला पुल के पास तेजरफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली खंदक में पलट गई। इससे ट्रैक्टर चला रहे बच्चा सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी संध्या, पुत्र विशाल, गांव के जुबैर व ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने बच्चा सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन