{"_id":"669ed28ac3ab736a650d76f4","slug":"truck-cleaner-bitten-by-snake-dies-orai-news-c-224-1-ori1001-117574-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक क्लीनर को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक क्लीनर को सांप ने डसा, मौत
Tue, 23 Jul 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
उरई। इंदौर से प्याज लेकर लौट रहे ट्रक के क्लीनर को सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। चालक उसे मेडिकल कालेज ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी विशाल उर्फ छोटू (20) ट्रक में क्लीनर था। वह गांव के ही ट्रक चालक अंकित (28) के साथ तीन दिन पहले इंदौर गया था। वहां से ट्रक में प्याज भरकर लौट रहे थे। रविवार शाम जब ट्रक एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो विशाल को लघुशंका लगी। इस पर उसने चालक से ट्रक रोकने के लिए कहा।
ट्रक से उतरकर जब वह सड़क किनारे खड़ा होकर लघुशंका कर रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। उसने चिल्लाकर चालक अंकित को आवाज दी और फिर बेहोश हो गया। चालक ने लोगों की मदद से उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई संदीप ने बताया कि हम दो भाई थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। उसकी मौत से मां अंजना व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।