{"_id":"5a0b2d9c4f1c1b6a678bba5b","slug":"truck-and-loader-collision-due-to-fog-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में भिड़े ट्रक और लोडर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में भिड़े ट्रक और लोडर, चार घायल
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रक व लोडर की आमने सामने हुई भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालपी से मंगलवार सुबह एक लोडर टमाटर लादकर कानपुर जा रहा था। बस स्टैंड से उसने कुछ सवारियां कानपुर के लिए बैठा लीं। लोडर कालपी बस स्टैंड से निकला और यमुना नदी पुल पर पहुंचते ही कोहरा ज्यादा होने की वजह से सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही लोडर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीर दौड़े तो उन्हें आता चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग निकला। राहगीरों ने लोडर में फंसी सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला।
हादसे में लोडर सवार शहनबाज (20), शरीफ (24), रईस (24) व शैफ (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर रईस को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कालपी के यमुना नदी में केवल एक ही पुल संचालित होने से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक पुल जर्जर होने से बंद है।
विज्ञापन