फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled by the flying dust, the villagers blocked the road with bats.

Jalaun News: उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने बल्ली लगाकर लगाया जाम

Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the flying dust, the villagers blocked the road with bats.
आटा। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे स्थित रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनने से आटा-इटौरा मार्ग से गुजर रहे ट्रकों से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बल्ली लेकर सड़क पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस के आने के बाद जाम खुला। इस दौरान वाहनों की काफी लंबी कतारें लगीं रहीं।
आटा क्षेत्र के ग्रामीण वीरू, कल्लू व बलवंत आदि ने बताया कि आटा-इटौरा मार्ग पर किनारे रहने वाले परिवारों को सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में सुबह से शाम तक धूल छाई रहती है। जिससे बीमारी के साथ साथ घरेलू सामान भी खराब हो रहा है। जोल्हूपुर मोड़ के वाहनों का डायवर्जन होने से मौरंग लदे ट्रक निकलते हैं।
विज्ञापन

इससे परेशान लोगों ने शुक्रवार को इटौरा मार्ग पर बल्ली डालकर जाम लगा दिया। सुबह साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे तक जाम लगा रहा। एसडीएम कालपी हेमंत पटेल का कहना है कि खनिज विभाग को जानकारी देकर जल्द ही मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed