फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Treatment is not done only by medicine, it is important to know the disease also.

Jalaun News: इलाज सिर्फ दवा से नहीं होता मर्ज भी जानना जरूरी

Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Treatment is not done only by medicine, it is important to know the disease also.
कालपी। सीएचसी में डॉ. विशाल सचान की मौजूदगी में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में चिकित्सकों ने आसपास क्षेत्र से आए हुए 90 मरीजों का परीक्षण करके उनके उपचार किया। साथ ही उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई। डॉक्टरों ने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी में अभी तक 750 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। मेले में वरिष्ठ डॉ. अदील अहमद अंसारी ने बताया कि सिर्फ दवा से इलाज नहीं होता है। जांच भी करवाने पड़ती है। क्योंकि जब तक मर्ज नहीं पता चलता है। तब तक इलाज नहीं हो सकता है। साथ ही डॉ. आकांक्षा वर्मा, डॉ. गोपालजी, डॉ. रूबी ने भी मेले में आए हुए मरीजों का इलाज किया। मेले में मलेरिया, शुगर, बीपी आदि के मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन




स्वास्थ्य मेले में त्वचा की मरीजों की लगी रही लाइन



उरई। जिले भर के 30 ग्रामीण और छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया गया। जिनमें 38 चिकित्सकों तथा 148 पैरामेडिकल स्टॉफ ने मरीजों को देखा। जिसमें 1694 रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें 230 बच्चे भी शामिल रहे। साथ ही 95 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 11 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच और तीन रोगियों की हेपेटाइटिस की जांच की गई। 13 व्यक्तियों की आखों का परीक्षण किया गया। 81 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। मेले में 196 बुखार के रोगी, 200 लीवर, 105 श्वसन, 83 डायबिटीज के रोगी सबसे अधिक 290 त्वचा, 19 खून की कमी के तथा 43 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे और उन्हें इलाज प्रदान किया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed