फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   'Trauma Centre found better facilities'

‘ट्रामा सेंटर मेें मिलें बेहतर सुविधाएं’

Fri, 15 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 15 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
'Trauma Centre found better facilities'
ट्रामा सेंटर की व्यवस्था देखतीं डीएम व सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से बनकर तैयार ट्रामा सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी संदीप कौर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने की हिदायत दी। इससे उन्हें इलाज के लिए गैर जनपदों में न जाना पड़ा। जिला चिकित्सालय परिसर में बने ट्रामा सेंटर का गुरुवार को शुभारंभ होना था पर सपा नेताओं के बीच
विज्ञापन


मतभेद व कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि को न बुलाने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी संदीप कौर ने फीता काटकर ट्रामा सेंटर का शुभारंभ कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्र्रयास कर रही है। अधिकारी भी इसे गंभीरता से लें और मरीजों
विज्ञापन


को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएं। प्रयास करें कि मरीजों को इलाज के लिए गैर जनपदों में न जाना पड़े। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाएं सुधारने के लिए तमाम काम किए हैं। आने वाले समय में यहां और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएगीं। मुख्यमंत्री से मुलाकात करके जिले में स्टाफ व डॉक्टरों की कमी के बारे में अवगत कराएंगे। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि अन्य सरकारों की अपेक्षा सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए सबसे ज्यादा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed