फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transformer blown for two days, residents of three localities upset

Jalaun News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, तीन मोहल्ले के बाशिंदे परेशान

Tue, 06 Jun 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown for two days, residents of three localities upset
जालौन। भीषण गर्मी के मौसम में औरैया रोड स्थित ट्रांसफार्मर दो दिनों से फुंका पड़ा है। इसके चलते तीन मोहल्लों की बिजली दो दिनों से गुल है। गर्मी से परेशान मोहल्ले के लोगों ने फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

नगर में औरैया रोड पर ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से दलालनपुरा, चिमनदुबे, खटीकान आदि मोहल्लों में बिजली की सप्लाई होती है। यह ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया था। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके संदर्भ में सूचित किया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के जावेद, जाकिर, अकरम, महेश, अरुण आदि का कहना है कि गर्मी में उनका जीना दुश्वार हो गया है। न रात को सो पाते हैं। और ना ही दिन में उन्हें आराम मिल पाता है। दिन के समय तो थोड़ा बहुत समय काट लेते हैं, लेकिन रात को सबसे अधिक परेशानी होती है। इनवर्टर व मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। सरकार का आदेश है कि फुंका ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाए, लेकिन कुछ अलग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। इस बाबत जेई पी राम का कहना है कि ट्रांसफार्मर आ चुका है। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed