{"_id":"653969ebed31ce476a0d64b7","slug":"transformer-blown-for-two-days-15-thousand-population-in-distress-orai-news-c-224-1-ori1001-5989-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 15 हजार की आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 15 हजार की आबादी बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरावन। ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच गांव की बिजली दो दिन से गुल है। बिजली नहीं आने से पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
गोहन बस स्टैंड के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले तेज धमाके के साथ फुंक गया। जिससे गोहन, इस्लामपुर, सहबाजपुर, गढि़या, कासिमपुर गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की कतार लग गई। पानी की मारामारी दिनभर रही। ग्रामीण श्याम सिंह,कल्लू राजपूत, रामौतार कुशवाहा,मंगल कुशवाहा ने बताया कि रात के समय कीड़े और चोरो का डर रहता है। बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। वहीं, जेई गुलशन कुमार का कहना है इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।