{"_id":"659060375e337ad71c094ed0","slug":"trains-are-able-to-reach-on-the-second-day-in-winter-and-foggy-weather-orai-news-c-224-1-ori1001-9026-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सर्दी व कोहरे के मौसम में दूसरे दिन पहुंच पा रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सर्दी व कोहरे के मौसम में दूसरे दिन पहुंच पा रही ट्रेनें
विज्ञापन
उरई। सर्दी के मौसम में मुसाफिर ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण परेशान हो रहे है। हालत यह है कि ट्रेनें चौबीस घंटे तक की देरी से चल रही है।
इस भीषण और कोहरे वाली सर्दी में यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों बैठे रहते है। सिकंदराबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 24 घंटा 54 मिनट की देरी से चल रही है। जबकि पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 10 घंटा 12 मिनट की देरी से चल रही है। मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस 5.40 मिनट देरी चल रही है। यह ट्रेन शाम 8.38 बजे के स्थान पर रात 2.18 बजे आएगी।
शनिवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा देरी से आई। यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन छह घंटा 20 मिनट, गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस करीब चार घंटे से अधिक देरी से आई। कई अन्य ट्रेनें भी एक से तीन घंटा देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
बता दें कि लखनऊ मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर यार्ड री मॉडलिंग और सिकंदराबाद स्टेशन के पास ट्रैक के रखरखाव का काम भी चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है और कुछ मौसम की वजह से देरी से अपने गंतव्य को पहुंच रही है। देरी से चल रही ट्रेनों की सही लोकेशन न मिल पाने के कारण भी यात्री परेशान होते हैं। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रैक पर काम और कोहरे के कारण ट्रेनें विलंबित हो रही है। काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होते हुए यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी।