{"_id":"62473f30617aca07f711695d","slug":"train-acting-chief-secretary-rpf-jhansi-mirjapur-national-higway-station-orai-news-knp688793854","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलसाड़ में चेन पुलिंग, हंगामा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलसाड़ में चेन पुलिंग, हंगामा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
उरई। कानपुर झांसी रेलमार्ग पर कानपुर से बलसाड जाने वाली ट्रेन नंबर 12940 बलसाड एक्सप्रेस में किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्री को पकड़ लिया। इसे लेकर खूब हो हल्ला हुआ। यात्रियों ने ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाने की मांग की।
शुक्रवार को जब कानपुर से उरई स्टेशन पर सुबह 10.45 बजे पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास में जैसे ही सिग्नल दिए। जब तक ट्रेन रवाना होती, तब तक एस- 7 कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन 10 मिनट खड़ी रही। प्वांइटमैन ने मौके पर चेन पुलिंग ठीक की। तब 10.55 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि बजरिया निवासी एक युवक अपने परिजनों को बैठाने के लिए आया था। वहीं यात्रियों का कहना है कि बलसाड जैसी ट्रेन का उरई स्टेशन पर स्टॉपेज बढ़ाया जाए ताकि ट्रेन से उतरने और चढ़ने में यात्रियों को दिक्कत ना हो। वहीं मोहल्ला आजादनगर निवासी जाहिद खान का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ बलसाड जा रहे थे। वहां उनका बैटरी का व्यापार है। डिप्टी सीटीआई ज्ञानसिंह ने बताया कि इस ट्रेन में 349 लोगों का आरक्षण था और 200 यात्री वेटिंग में थे।