फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traffic on the new Yamuna bridge came to a halt for four hours.

Jalaun News: नए यमुना पुल पर चार घंटे थमा यातायात

Tue, 21 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the new Yamuna bridge came to a halt for four hours.
फोटो - 31 यमुना पुल पर जाम में फंसे वाहन। पुलिस
कालपी। नए यमुना पुल पर सोमवार तड़के ट्रक का टायर फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार घंटे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। टायर फटने के बाद ट्रक पुल के बीचों-बीच तिरछा होकर खड़ा हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर यातायात सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब तीन बजे कानपुर देहात सीमा क्षेत्र में स्थित नए यमुना पुल से एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक पुल पर ही आड़ा-तिरछा खड़ा हो गया, जिससे हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन


जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से अधिक समय से नए यमुना पुल और आसपास के क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कालपी पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। काफी प्रयास के बाद ट्रक को हटाकर रास्ता खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed