{"_id":"6ad683fe5138652d0106210a","slug":"tractor-trolley-carrying-pilgrims-overturns-20-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-151393-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल
विज्ञापन
फोटो - 10 हादसे के बाद सीएचसी में भर्ती घायल। संवाद
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव मार्ग पर कनासी गांव के पास सोमवार को जवारे विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 20 महिला-पुरुष घायल हो गए। सीएचसी कोंच से सात गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया।
नवरात्र का व्रत पूरा होने पर जवारे विसर्जन के लिए नदीगांव थाना क्षेत्र के कैलिया खुर्द गांव से श्रद्धालु तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर हरदोई गूजर और कोटरा जा रहे थे। सोमवार को सदूपुरा और कनासी के बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
इसके बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्हें सीएचसी कोंच पहुंचाया गया। हादसे में कैलिया खुर्द निवासी शारदा (18), बृजेंद्र (22), चतुर सिंह (50), सुमित (26), प्रगति (7), तीजादेवी (60), लवलेश (23), दीपराज (18), अनुभा (36), पूनम (17), मुस्कान (18), देवकुंवर (55), मालती (60), हर्षित (6), सुनीता (45), जमुना देवी (45), भिटौरा निवासी अन्नू (7), पूजा (26), हरदोई गुर्जर निवासी रागनी (27) और बाबुलपुरा निवासी पुनीता (18) घायल हुए।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य ने बताया कि हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें अन्नू, पूजा, रागनी, चतुर सिंह, तीजादेवी, देवकुंवर और जमुना देवी को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। सूचना पर एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल, स्ट्रेचर पर मरीज लेकर भटके तीमारदार
हादसे के बाद एंबुलेंस व्यवस्था की बदहाली भी सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना देने के बाद भी मौके पर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में घायलों को दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उपचार के बाद सात घायलों को रेफर किए जाने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन देरी से तीमारदार परेशान हो गए। वे स्ट्रेचर पर मरीजों को लेकर अस्पताल परिसर में भटकते रहे। इस दौरान तीमारदारों ने नाराजगी जताई और कंट्रोल रूम में भी बहस हुई। कुछ लोग एसीएमओ की गाड़ी से मरीजों को ले जाने की तैयारी करने लगे। एसडीएम और एसीएमओ के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस पहुंचना शुरू हुई।
मां के घायल होने की खबर सुन गश खाकर गिरा बेटा
हादसे में बाबुलपुरा निवासी सुनीता के घायल होने की खबर सुनकर उनका 26 वर्षीय बेटा कन्हैया घबरा गया। वह बाइक से सीएचसी कोंच पहुंचा, लेकिन अस्पताल के बाहर ही गश खाकर गिर पड़ा। गिरने से उसके मुंह में चोट लग गई। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।
बस से उतरकर घायलों की मदद में जुटा पैरोकार
हादसे के दौरान सड़क पर चीख-पुकार सुनकर नदीगांव थाने के पैरोकार आदेश कुमार बस से उतरकर घायलों की मदद में जुट गए। उन्होंने थानाध्यक्ष राजकुमार को सूचना दी और मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने में मदद की। उनकी तत्परता की लोगों ने सराहना की।
ट्रैक्टर सीज, चालक हिरासत में
हादसे के बाद नदीगांव पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराकर सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना घायलों का हाल
जिलाधिकारी समीर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं के उपचार की स्थिति जानी। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों से उनकी चोटों व स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने और उनकी स्थिति से नियमित रूप से अवगत कराने को कहा।
चिकित्सकों के मुताबिक, सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं। कुछ के सिर में चोटें आई हैं, जबकि एक-दो लोगों में फ्रैक्चर की आशंका बताई गई है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं।
वर्जन
हादसे की जानकारी मिली है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में जांच के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ईशान सोनी, एएसपी।