फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor tricked innocent

मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा

Fri, 31 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 31 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tractor tricked innocent
बच्चे की मौत पर रोते बिलखते उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

कोंच के उरई रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में झोपड़ी के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। भीड़ ने हंगामा किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत करा दिया। कोतवाल का कहना है कि ट्रैक्टर पकड़ा गया है, चालक फरार है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।  

विज्ञापन


 कोंच के उरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल इस्टेट निवासी मजदूर अनीस का डेढ़ वर्षीय बेटा जाहिद शुक्रवार की सुबह अपनी झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वहां से एक ट्रैक्टर बिना नंबर का गुजर रहा था तभी जाहिद ट्रैक्टर की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां रेहाना तो गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन


यूपी 100 की गाड़ी फोन पर वहां पहुंची उसने कोतवाली पुलिस को बुलवा लिया। कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिता अनीस ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर लापरवाही से वाहन चलाकर उसके बेटे को मार देने की तहरीर कोतवाली में दी है। ट्रैक्टर को थाने लाकर उसके चालक का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed