फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor crushed young man

पैदल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Tue, 21 Jul 2020 04:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Tractor crushed young man
घटनास्थल पर मृतक की जांच पड़ताल करती मंडी चौकी पुलिस - फोटो : ORAI
उरई। शहर के राठ रोड ओवरब्रिज के पास पैदल जा रहे राहगीर को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कुुचल दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया और चालक भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड ओवरब्रिज के पास सोमवार दोपहर एक युवक पैदल झांसी-कानपुर हाईवे से राठरोड की ओर जा रहा था। तभी राठ रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैैैक्टर चालक ने उसे कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक मौके से भाग गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने जांच पड़ताल की तो युवक की जेब से 210 रुपये निकले पर ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर मालिक की खोजबीन की जा रही है।

राठ रोड ओवरब्रिज पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर

राठ रोड ओवरब्रिज पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed