फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Today will be less than the power crisis

आज से कम होगा शहर में बिजली संकट

Sun, 08 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Sun, 08 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today will be less than the power crisis
नए ट्रांसफार्मर को लगाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार से अब बिजली संकट कम होने की संभावना है। पांच नंबर फीडर का फुंका ट्रांसफार्मर शनिवार की देर शाम बदल दिया गया। उसकी जगह ललितपुर से आया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। रविवार से बिजली व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन


चार दिनों से शहर के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को कालपी रोड स्थित बिजली घर में रखा आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया था। इससे शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम थी। वैकल्पिक तौर पर शहर के हर मोहल्ले को दो-दो घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई थी, मगर यह व्यवस्था भी फेल रही। शहरवासियों को 24 में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही थी। चार दिन संकट से जूझने के बाद शनिवार को ललितपुर से आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर आया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली और वह पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य में जुट गए। देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम चलता रहा। इस बारे में एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर ललितपुर से आ चुका है। इसे लगाने का काम किया जा रहा है। देर रात तक इस ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed