फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   To make India a world leader, Modi will have to be made the Prime Minister - Mishra

Jalaun News: भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए मोदी को ही बनाना होगा प्रधानमंत्री - मिश्रा

Wed, 06 Mar 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 06 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
To make India a world leader, Modi will have to be made the Prime Minister - Mishra
उरई। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कही।
विज्ञापन

जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र की लोकसभा संचालन समिति व पांचों विधानसभा चुनाव संचालक समिति को मुख्य अतिथि नरोत्तम मिश्र ने संबोधित किया। कहा कि सबसे पहले अपने बूथ को जीतना है। अगर हम बूथ को जीत लेंगे तो निश्चित ही हम लोकसभा चुनाव को आसानी से जीते लेंगे। कहा कि पूरा विश्व आज मोदी के गुणगान कर रहा है। अब चुनाव में उनकी नीतियों को घर घर पहुंचाना आप सबकी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पहले की सरकारें अपने घोषणा पत्र को जारी तो कर देती थी। लेकिन उसको कभी पूरा नहीं कर पाई। लेकिन भाजपा सरकार ने जो वादे किए उन्हें निभाया।
विज्ञापन

आज हर तबके के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। आज यह लोगों को समझाने की जरूरत है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद भानु प्रताप वर्मा, संविलास शिवहरे, लोकसभा प्रभारी मदन पांडे, संयोजक श्याम किशोर सिसोदिया, जिला प्रभारी अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed