फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tired of illness, the woman hanged herself

बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 26 Jul 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, the woman hanged herself
जालौन। बीमारी से तंग आकर महिला ने घर के कमरे में लगी खूंटी में रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। जब पति घर पहुंचा तो पत्नी का शव कमरे में टंगा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी तुलसीराम बढ़ई का काम करते हैं। उनकी पत्नी जमुना (50) पिछले कुछ समय से अस्थमा की मरीज थी। काफी इलाज कराने के बाद भी सही नहीं हुई। वहीं, इलाज में काफी रुपये भी खर्च हो गए थे। घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं थी। सोमवार की सुबह पति तुलसीराम गांव में काम करने के लिए गए थे। घर पर जमुना अकेली थी।
विज्ञापन

दोपहर में जब किसी काम के चलते तुलसीराम ने घर फोन किया तो दो तीन बार फोन करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा। तो वह घर पहुंचे जहां घर के कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पत्नी का शव कमरे की खूंटी पर रस्सी के सहारे लटक रहा था। अंदर का दृश्य देखकर वह सदमे में आ गए। किसी तरह उन्होंने बाहर लोगों को जानकारी दी। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र संतोष गांव में ही अलग मकान में रहता है। घटना के समय वह भी काम पर था। वहीं, छोटा पुत्र मनोज बाहर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed