फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tired of her husband's torture, a woman hanged herself to death

Jalaun News: पति की प्रताड़ना के तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 04 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 04 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tired of her husband's torture, a woman hanged herself to death
उरई। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सास जब कमरे में पहुंची तो बहू का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के अनघौरा गांव निवासी प्रदीप उर्फ डिंपल की पत्नी कल्पना उर्फ गोल्डी (27) ने शुक्रवार की शाम कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब सास सूरजमुखी कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। शोर सुन दौड़े लोगों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के खुशमिरिया गांव निवासी मृतका के चाचा उमराव सिंह चौहान ने बताया कि उसने अपनी भतीजी कल्पना की शादी सात साल पहले प्रदीप से की थी।
विज्ञापन

वह ट्रक चलाता था। लेकिन वह कल्पना पर किसी दूसरे से बात करने का आरोप लगाकर आए दिन मारपीट करता था। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया है। उसके एक बेटी सौम्या है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज आखिरी बार बात कर रहे हैं, अब बात नहीं हो पाएगी



कल्पना की मौत की जानकारी जैसे ही उसके मायके पहुंची तो कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंचे भाई सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम बहन कल्पना ने छोटी बहन सीमा को फोन किया था और कुछ देर बात करने के बाद वह बोली थी कि आज आखिरी बार बात कर रहे हैं, अब बात नहीं हो पाएगी। जब उसने कारण पूछा तो कल्पना ने बताया कि पति प्रदीप उस पर किसी से बात करने का आरोप लगाकर परेशान करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं, वह अब हार गई है। अब बात नहीं हो पाएगी। सीमा ने भाई को जानकारी दी। जब उसने फोन लगाया तो फिर नहीं उठा, रात में जानकारी मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed