फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tired of harassment, the girl committed suicide

Jalaun News: छेड़खानी से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की

Wed, 28 Aug 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 28 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the girl committed suicide
उरई (जालौन)। छेड़खानी से तंग आकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के भाई ने तीन लोगों पर छेड़खानी कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) ने सोमवार रात घर के कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने गांव के तीन युवकों नंदू, चंदन और रवि पर बहन से छेड़खानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उसकी बहन से छींटाकशी करते थे। लेकिन, लोकलाज के भय के चलते उसने शिकायत नहीं की। बताया कि शनिवार को भी आरोपियों ने उसकी बहन के साथ अभद्रता करते हुए छींटाकशी की थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी चंदन व नंदू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि रवि की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। सीओ राम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed