फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three were beaten up as opposed to grazing the crop

फसल चराने का विरोध किया तो तीन को पीटा

Tue, 12 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three were beaten up as opposed to grazing the crop
जालौन। खेत में जानवरों को चराने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही रविंद्र, लोकेंद्र, विवेक व लाखन अपने जानवरों को खेत में चरा रहे थे। जानवर उसके खेत में मटर की फसल चर रहे थे। जब उन्होंने जानवर चराने से मना किया तो वह गालीगलौज कर मारपीट करने लगे और आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के आने पर तब तो चले गए। लेकिन शाम को चारों लोग लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर आकर गालीगलौज करने लगे।

मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया। घायल का आरोप है कि चारों ने मिलकर उसे व भाई अखिलेश व भतीजे रामचंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बाबात कोतवाल सुनील सिंह के बताया कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed