फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three trains were cancelled, and two were diverted to alternative routes.

Jalaun News: तीन ट्रेनें रद्द, दो को बदले मार्ग से गुजारा गया

Tue, 23 Dec 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three trains were cancelled, and two were diverted to alternative routes.
उरई। कोहरे और झांसी में ट्रैक मरम्मत के काम ने ट्रेनों के आवागमन को प्रभावित किया है। सोमवार को तीन ट्रेनों का संचालन रद्द रहा। दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। आठ ट्रेनें कई घंटे अधिक देरी से आई।
विज्ञापन


बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11123), कोलकाता से झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197), बढ़नी से बांद्रा जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09044) अपने निर्धारित स्टेशन से संचालित नहीं हुई। सूबेदारगंज से उधना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04155), बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124), अपने निर्धारित मार्ग से न चलकर बदले मार्ग से संचालित हुई।
विज्ञापन




गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर रहा। इसमें गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104), निर्धारित समय से पांच घंटा 16 मिनट, झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस(11110) एक घंटा 44 मिनट, लखनऊ से झांसी जाने वाली मेमू ( 64702) 2 घंटा 28 मिनट, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस (12173) एक घंटा 14 मिनट, भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12183) दो घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) एक घंटा 20 मिनट, इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20416) दो घंटा 16 मिनट देरी से आई। कोहरे और ट्रैक मरम्मत का काम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे देरी से पहुंचते हैं। इस वजह से परेशानी बढ़ जाती है। कोई ट्रेन तो दिन के स्थान पर रात में पहुंचती है। ऐसे में घर पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होते ही परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed