{"_id":"65bfea5dac704a9e0b097780","slug":"three-robbers-arrested-in-police-encounter-accused-of-many-incidents-of-stomping-orai-news-c-224-1-ori1004-110450-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, टप्पेबाजी की कई घटनाओं के हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, टप्पेबाजी की कई घटनाओं के हैं आरोपी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली डकोर पुलिस की संयुक्त टीम ने किसी घटना की फिराफ में बाइक से घूम रहे तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। साथ ही उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस को एक लाख तीन हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के नहर के पास बाइक से तीन बदमाश किसी घटना की फिराक में घूम रहे थे। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो डकोर पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ उनकी घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बाइक चला रहे चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी रिंकू उर्फ रौनक उर्फ रहमान के पैर में गोली मार दी, जिससे वह अपने साथी औता निवासी सुलखे वर्मा व डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी निर्दोश राजपूत के साथ सड़क पर गिर गया। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से एक लाख तीन हजार एक सौ पचास रुपये व तीन तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने चौरसी गांव के पास एक व्यक्ति की सोने की चेन व कई टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वह पहले भी लूट व चोरी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने घायल रौनक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान डकोर थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव, रवि भदौरिया, बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सभी से पूछताछ की जा रही है, जिससे और घटनाओं का खुलासा हो सके।
चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी रिंकू उर्फ रौनक के खिलाफ उरई कोतवाली में नौ मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं। वहीं, निर्दोश राजपूत के खिलाफ डकोर व उरई कोतवाली में 11 मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही सुलखे के खिलाफ चुर्खी में दो मामले दर्ज हैं।