फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three persons killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 10 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three persons killed in road accidents
मार्ग पर खड़ी बस, निकले पहिए व खड़ी सवारियां - फोटो : अमर उजाला
ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

उरई-आटा हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक उसमें घुस गया। इससे चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाराबंकी के सलाकापुत्र सरांय निवासी बृजेश कुमार(30)

पुत्र रमेश कुमार ट्रक चालक था। वह अपने ही गांव के खलासी पंकज कुमार(20) साथ इंदौर से माल लादकर कानपुर जा रहा था। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे जब ट्रक आटा थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक उसमें घुस गया और बृजेश व पंकज गंभीर
विज्ञापन


रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घायलाें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चालक बृजेश की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक के घर सूचना पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो की टक्कर से युवक मरा
संकटा माता मंदिर के दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे युवक को राठ रोड ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार आटो चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर में गहरी चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुहल्ला इंद्रिानगर निवासी नीरज रायकवार (38) पुत्र

स्व. कामताप्रसाद गुरुवार की रात 9 बजे बाइक से संकटा माता मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहा था। जब वह राठ रोड ओवरब्रिज पर पहुंचा तो मंडी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आटो चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट

आई। हादसे की सूचना पर वहां लोग आ गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाइक खंदक में गिरी, युवक की मौत
बहन के घर जा रहे युवक की बाइक कस्बे के पावर हाउस के सामने मोड़ पर खंदक में जा गिरी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद रिश्तेदारों को सूचना दी। कानपुर देहात के गांव चैन का पुरवा निवासी धर्म सिंह यादव (25) पुत्र जगराम अपने बहन के यहां थाना क्षेत्र के गांव खरका आ

रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उसकी बाइक कस्बा स्थित बिजली पावर हाउस के पास पहुंची तो मोड़ पर बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और बाइक समेत खंदक में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिट्टी लदा ट्रक मकान पर पलटा, दीवार ढही
झांसी से गिट्टी लादकर उरई आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जिला परिषद मोड़ पर ट्रक से संतुलन खो दिया। इससे ट्रक एक मकान की दीवार पर पलट गया इससे मकान की दीवार ढह गई लेकिन हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक मालिक ने मौके पर आकर दीवार बनवाने की बात कहकर मामले को रफादफा कर दिया। एक ट्रक का चालक झांसी के

पूंछ से गिट्टी लादकर उरई आ रहा था। शुक्रवार सुबह सात बजे जब ट्रक उरई के जिला परिषद तिराहे पर पहुंचा तो मोड़ पर चालक ने संतुलन खो दिया। ट्रक एक मकान की दीवार पर पलट गया। इससे दीवार ढह गई और गिट्टी घर के अंदर फैल गई। इस दौरान परजिन कमरे में थे इससे कोई घायल नहीं हुआ। ट्रक चालक को लोगाें ने दबोच लिया लेकिन वह नशे में था। सूचना पाकर ट्रक  का मालिक मौके पर आया और नुकसान की भरपाई करने की बात कहकर मामला रफादफा कर दिया।


बस के पहिये निकले
डकोर कोतवाली क्षेत्र में 80 सवारियों से भरी चलती बस के पहिये निकलने से शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। हादसा गांव मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया के बीच हुआ। सवारियों के अनुसार बस उरई से राठ जा रही थी। रास्ते में जोरदार आवाज के साथ बस के पीछे एक ओर के दोनों पहिये निकल गए। इससे बस के अंदर अफरातफरी मच गई। ऐन वक्त पर चालक ने बस को खंदक में जाने से बचा लिया। घटना में किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed