फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three patients with diphtheria symptoms found again

Jalaun News: फिर मिले डिप्थीरिया के लक्षण वाले तीन मरीज

Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three patients with diphtheria symptoms found again
उरई। जिले में डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के रोजाना मरीज मिल रहे है। रविवार को भी डिप्थीरिया के लक्षण वाले तीन मरीज और मिले। इनमें एक मरीज हमीरपुर जिले के मंंगरौठ गांव का है। शनिवार को भी मंगरौठ गांव के दो बच्चे डिप्थीरिया से पीड़ित होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए थे। अब डिप्थीरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 28 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले के कुठौंद ब्लॉक के मिहौना गांव व हमीरपुर जिले के मंगरौठ गांव में डिप्थीरिया बीमारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को हमीरपुर जिले के मंगरौठ निवासी हेमंत की छह साल की बेटी श्रेया व शहर कोतवाली क्षेत्र के चक जगदेवपुर गांव निवासी संतोष की 17 वर्षीय पुत्री कामिनी को बुखार व गले में दिक्कत आने पर मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। दोनों में ही डिप्थीरिया के लक्षण पाए गए हैं। चिकित्सक ने उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लहारियापुरा निवासी अशोक की सात वर्षीय बेटी लव को गले में सूजन और सांस लेने दिक्कत आने पर भर्ती किया गया। इस बच्ची में रोग होने की जांच में पुष्टि हुई है। लगातार डिप्थीरिया के मरीजों स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने भी डिप्थीरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डिप्थीरिया एंटी टाक्सिन वायल मंगवा ली हैं। जिससे बच्चों को मेडिकल कालेज में भर्ती कर उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके भिटौरिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने डिप्थीरिया के बढ़ते प्रकोप के कारण टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। दो ब्लॉकों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण अभियान की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed