{"_id":"6594554cfadd66c6c103d94f","slug":"three-nominations-each-for-the-prestigious-posts-of-president-and-general-secretary-orai-news-c-224-1-ori1004-9125-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर आए तीन-तीन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर आए तीन-तीन नामांकन
विज्ञापन
कोंच। बारसंघ चुनाव में मंगलवार को भारी गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर तीन-तीन नामांकन दाखिल होने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। कई पदों पर एकल नामांकन दाखिल होने से उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है।
बारसंघ कोंच की जारी चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को सुबह 10 से शाम तीन बजे तक नामांकनपत्र दाखिल किए गए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य संतलाल अग्रवाल के निर्देशन और मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल व चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तमदास रिछारिया, जितेंद्र सिंह गुर्जर, अवधेश द्विवेदी, लालजी सिंह गुर्जर, नरसिंह गहरवार, हल्के सिंह बघेल की देखरेख में तहसील स्थित बार भवन में विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए।
जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन लोग राजेंद्र प्रसाद निरंजन, अमरबाबू पाठक, राकेश तिवारी महामंत्री पद पर तीन लोग दीनानाथ निरंजन, दीपक मिश्रा, विनोद निरंजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप नारायण सोनकिया, संदीप चोपड़ा, देवेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष (दो पद) 10 वर्ष से संदीप श्रीवास्तव, उमेश व्यास के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष (एक पद) 10 वर्ष से कम पर तीन लोग अवनीश बूटौलिया, असित कुशवाहा, सौरभ द्विवेदी, संयुक्त सचिव (तीन पदों) पर विनय गोयल, अंकित कुमार, संजय निरंजन तथा कोषाध्यक्ष पद पर सोमदत्त पांडे के एकल नामांकन आने से इनके भी निर्विरोध चुने जाने में कोई अड़चन नहीं है।
सामान्य सदस्य के (छह पदों) पंद्रह वर्ष से अधिक पर रामहरि कुशवाहा, रमेशचंद्र गौतम, अशोक कुमार तिवारी, रामबिहारी श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा, नवलकिशोर जाटव तथा सामान्य सदस्य पंद्रह वर्ष से कम के (छह पदों) पर राघवेंद्र सिंह निरंजन, अनिल पटेरिया, देवेश कुमार, शैलेंद्र, गजेंद्र कुमार, साकेत चतुर्वेदी ने पर्चे दाखिल किए। इन बारहों सदस्यों के भी निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ है। पांच जनवरी को नाम वापसी और जरूरी हुआ तो 11 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतों की गिनती कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।