फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three lakh including cash stolen from the house

सूने घर से नगदी समेत तीन लाख की चोरी

Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three lakh including cash stolen from the house
जालौन। भाई की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर में ताला डातकर गेस्ट हाउस गए थे। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अंदर के कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख रुपये सहित तकरीबन तीन लाख रुपये के जेवर उड़ाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी मोहम्मद हामिद की बाजार बैठगंज में होजरी की थोक की दुकान है। सोमवार को उनके भाई मोहम्मद सादिक की लड़की की शादी उरई रोड स्थित मुकुंद गार्डन से थी। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए हामिद अपनी पत्नी व परिवार के सभी सदस्यों के साथ सोमवार की रात गेस्ट हाउस में गए थे। घर में ताला पड़ा था। सोमवार रात छत के रास्ते चोर सूने घर में घुस गए। चोरों ने अंदर के कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे वसूली के लगभग दो लाख रुपये व सोने की चार चूड़ी, हार, पांच सोने की अंगूठी समेत लगभग तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए और छत के रास्ते ही निकल गए।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे हामिद की पत्नी जब शादी समारोह से वापस आईं और बाहर का ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा था और अलमारी का सामान बिखरा था। जब उन्होंने अलमारी को देखा तो उसमें रखे रुपये व जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने पति को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। बताया कि पुत्र वधू व बेटी अपने अपने जेवर पहनकर शादी में गई थीं। इससे उनके जेवर चोरी होने से बच गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed