फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three died from Corona, 11 more positive

कोरोना से तीन ने दम तोड़ा, 11 और पॉजिटिव

Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three died from Corona, 11 more positive
उरई। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम तो हुई है लेकिन थम नहीं रही है। सोमवार को भी 11 नए केस आए और तीन लोगों की मौत हुई है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11356 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है। सोमवार को 81 लोग ठीक हुए है। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभ तक 10821 लोग ठीक हो चुके है। फिलहाल 353 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 424840 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। सोमवार को भी ट्रूनेट जांच में चार और आरटीपीसीआर जांच में सात पॉजिटिव निकले हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में लेवल वन कोविड अस्पताल में 180 बेड में से 174 बेड खाली है। जबकि कोविड एल 2 अस्पताल में 300 बेड में 223 बेड रिक्त है।
विज्ञापन

लिहाजा कोविड संक्रमित जो भी व्यक्ति होम आइसोलेशन में है और उनका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है और वे अस्पताल में भर्ती होना चाहते है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर भर्ती हो सकते हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 64 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 1378 लोगों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि जहां भी संक्रमित मिले है, उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनके मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पालिका के सहयोग शहर की गलियों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को बैंक शाखाओं में विशेष रुप से अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया गया।

घर घर जाकर की कोरोना जांच
माधौगढ़। सीएचसी के डॉ रामेंद्र पचौरी, सचिव संगीता यादव ने धमना में घर घर जाकर 65 लोगों की सैंपलिंग की गई। 38 लोगों का वैक्सीन की डोज दी गई। डॉ पचौरी ने कहा कि वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा लोग लगवाए। इस दौरान संदीप दिवाकर, सीमा देवी, आशा, मकरंद यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed