फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three cows died in the cowshed of Ingui Khurd, SDM reached the spot.

Jalaun News: इंगुई खुर्द की गोशाला में तीन गोवंशों की मौत, एसडीएम मौके पर पहुंचे

Sat, 20 Jan 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three cows died in the cowshed of Ingui Khurd, SDM reached the spot.
कोंच। ग्राम इंगुई खुर्द की गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते गुरुवार की रात कड़ाके की ठंड से तीन गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गोवंशों की मौत की सूचना मिलने पर एसडीएम अतुल कुमार ने शुक्रवार को एट थाना प्रभारी संजय गुप्ता के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया और अव्यवस्थाओं पर संबंधितों के पेच कसे।

एसडीएम ने गोशाला में संरक्षित गोवंशों की ठीक से देखभाल करने के निर्देश दिए। कहा कि ठंड को देखते हुए गोशाला में अलावों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए और तिरपाल से गोशाला पूरी तरह से बंद की जाए। गोवंशों के लिए चारा-भूसे का समुचित प्रबंध कर बीमार गोवंशों का इलाज कराया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव पर गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाए थे और नारेबाजी करके अपना आक्रोश जताया था। ग्रामीणों ने अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो भी सोशल साइट्स पर वायरल करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ दिनेश यादव का कहना है कि ठंड से बीमार तीन गोवंशों की मौत हुई है। जिन्हें कर्मचारियों द्वारा दफना दिया गया है। गोशाला में अलावों की संख्या बढ़ाई जा रही है और सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं जा रहीं हैं।

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed