{"_id":"5df3e34e8ebc3e87ce3ea57a","slug":"three-cows-died-in-a-cowshed-orai-news-knp5320387189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में तीन गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में तीन गायों की मौत
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। तीन दिन पूर्व नदीगांव विकास खंड के ग्राम ब्यौना राजा में जहरीला पदार्थ खाकर आधा दर्जन गोवंशों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि विकास खंड कोंच के ग्राम नरी में भी अस्थायी गोशाला में तीन गायों की मौत हो गई।
ग्राम नरी की अस्थायी गोशाला में तीन गायों की मौत हो जाने की सूचना पाकर तहसीलदार राजेश कुमार, बीडीओ दीपक यादव आदि पहुंचे और गायों की मौत के बाबत जानकारी ली। उधर, सूचना पाकर विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया, गौरव सोनी, आयुष आदि भी गांव पहुंच गए और गोशाला की व्यवस्था पर सवाल उठाकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से गायों के खाने के लिए भूसा नहीं था जिससे गायों की मौत हो गई। तहसीलदार ने तत्काल गायों के लिए की भूसा पानी की व्यवस्था किये जाने के निर्देश बीडीओ को दिए। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र की ज्यादातर अस्थायी गोशालाओं की स्थिति बहुत ही खराब है और पिछले दिनों यह मामला बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया ने गोसेवा आयोग के अध्यक्ष के समक्ष भी उठाया था।