{"_id":"663fbc7db509d48bf7077b74","slug":"three-acres-of-farm-stubble-burnt-in-fire-orai-news-c-224-1-ori1001-114605-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आग से तीन एकड़ खेत की पराली जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आग से तीन एकड़ खेत की पराली जली
Sun, 12 May 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 12 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद। खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद भी दमकल टीम नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच किसानों की करीब तीन एकड़ खेत की पराली जल गई। किसानों का कहना है कि जानवरों के भूसे लिए खेत में पराली रखी थी। अब भूसे का संकट गहरा जाएगा।
थाना क्षेत्र के सलेमपुर कालपी में अचानक खेतों में आग की लपटें दिखाई दीं। आननफानन ग्रामीण आग बुझाने लगे। इसके साथ ही उन्होंने दमकल को जानकारी दी। लेकिन टीम नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान राजकुमार शुक्ला, राजू, दीपक, छोटे व रविंद्र की खेत में लगी गेहूं की तीन एकड़ पराली जलकर राख हो गई। किसानों का कहना है कि जानवरों को भूसा बनवाने के लिए उन्होंने खेतों में पराली को छोड़ दिया था।