फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three accused arrested in killing of cows

गायों की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 25 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in killing of cows
तीन दिन पहले कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मबई अहीर के मजरा मोहारी के जंगल
विज्ञापन
में नाले के पास बड़ी संख्या में गायों को काटे जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं, इस मामले में 13 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

एसपी एन कोलांचि ने स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि बीती 22 जनवरी को कदौरा थाना क्षेत्र के मबई अहीर के मजरा मोहारी के जंगल में कंजड़ नाला के पास सौ से अधिक गायों की हत्या कर उनके अवशेष वहीं पर फेंक दिए गए थे। जानकारी होने पर पुलिस ने कदौरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया था। क्षेत्राधिकारी कालपी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कदौरा, कालपी थाना की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 आरोपियों को चिह्नित किया था। इनमें पुलिस ने बबीना बस

स्टैंड के पास आरोपी राशिद खां, सगीर खां व वसीम निवासी गांव गुलौली कोतवाली कालपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी 13 आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी गोवध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी अब भी पकड़ से दूर
विभागीय सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में अब भी मास्टर माइंड पुलिस पकड़ से दूर हैं। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक संरक्षण और रसूख के बल पर ये खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस दबाव के चलते इन पर हाथ डालने से कतरा रही है। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान एन कोलांचि ने कहा कि इस प्रकरण में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चाहे उसे कितना भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो, दोषी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री दौरे के समय गरमा सकता है मामला
27 तारीख को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कदौरा कालपी दौरे के दौरान यह मामला गर्मा सकता है। जिले के भाजपा पदाधिकारी, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहले ही मुख्यमंत्री के सामने विरोध प्रदर्शन करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed