{"_id":"6201681dfa05a77bd97f19ff","slug":"thieves-took-goods-worth-lakhs-by-locking-family-members-orai-news-knp6794115135","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से चोरों ने लाखो के जेवर नगदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से चोरों ने लाखो के जेवर नगदी उड़ाए
विज्ञापन
आटा। अकोढ़ी गांव में रविवार रात एक किसान के घर चोरी हो गई। चोर यहां से 50 हजार रुपये और करीब तीन लाख के जेवर समेट ले गए। चोरों ने घर के सभी सदस्यों को बाहर से कुंडी लगाकर उनके कमरों में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।
आटा थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी करन कुशवाहा किसान हैं। इनके घर की मुख्य दीवार फांदकर चोर रविवार देर रात घर में घुस आए। कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोरों ने गृहस्थी के सामान रखे कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की दो जोड़ी झुमकी, सोने की दो चेन, सोने की चार अंगूठी, चांदी की बिछिया, पायल, हाफ पेटी व 50 हजार रुपये सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए।
देर रात जब करन लघुशंका करने के लिए जागे तो बाहर से कमरे की कुंडी बंद थी। उन्होंने अन्य कमरों में सो रहे सदस्यों को आवाज लगाई। उनके कमरों की कुंडी भी बंद थी। इससे कोई बाहर नहीं आ सका। इसके बाद करन अपने कमरे की कुंडी तोड़कर बाहर आए। गृहस्थी वाले कमरे में फैला पड़ा सामान, टूटी पड़ी अलमारी देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चार जनवरी की रात झांसी कानपुर हाईवे स्थित गैस एजेंसी का ताला तोड़कर चोरों ने एक सैकड़ा से अधिक सिलिंडर, 53 हजार नकदी, इनवर्टर सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया था। खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नियमित न होने से चोरी की घटनाएं हो रही हैं।