{"_id":"613f8b428ebc3eb7806b6b1a","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-worth-lakhs-orai-news-knp6519875128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरो ने लाखो की नगदी जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरो ने लाखो की नगदी जेवर किए चोरी
विज्ञापन
उरई। चोरो ने घर में घुसकर कमरों में रखे बक्से, अलमारी तोड़कर नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। गृहस्वामी के जाग जाने पर चोर भाग गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मगराया निवासी जागेश दुबे जालौन ब्लाक में पंचायत विभाग कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात है। रविवार की रात वह परिजनों संग घर में सो रहे थे। देर रात चोरो ने घर में घुसकर सभी कमरो की कुंडी बाहर से बंद कर दी और अन्य कमरो में रखे बक्से व अलमारी तोड़कर उसमें रखे चार लाख रुपये व लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरो की आहट पाकर जागेश जाग गए, जब उन्होंने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, तो बाहर से कुंडी बंद थी।
इसके बाद उन्होंने अपनी मां को आवाज लगाई तो मां के कमरे की बाहर से कुंडी बंद थी। परिजनो के जागने पर चोर भाग गए। जागेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि परिजन चोरी का सही आकलन नहीं बता पा रहे है। अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है, तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर चोरो की तलाश की जाएगी।