{"_id":"668ee481ce85ab071c0aff84","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-worth-lakhs-orai-news-c-224-1-ori1001-117051-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चोरों ने पार की लाखों की नकदी व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चोरों ने पार की लाखों की नकदी व जेवर
Thu, 11 Jul 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के बबीना में एक घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी।
थाना क्षेत्र के बबीना निवासी बलबीर कुशवाहा की बेटी पिंकी की शादी दो जुलाई को झांसी जिले के अमरौख गांव में हुई थी। 8 जुलाई को वह चौथी की रस्म निभाकर पुत्री को घर लेकर आए थे। मंगलवार को पड़ोस में शादी होने पर वह वहां चले गए, तभी चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर एक सोने की मनचली, तीन अंगूठियां, चार कंगन, एक हाफ पेटी और गृहस्वामी की पत्नी की आधा किलो चांदी व व्यवहार में आए 98 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
बुधवार सुबह जब बलबीर चार बजे घर पहुंचे तो घर में बिखरा सामान व गायब जेवर नगदी देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि करीब ढाई से तीन लाख रुपये के जेवर व एक लाख की नकदी चोरी हुई है। उन्होंने चोरी की जानकारी थाना पुलिस को दी, लेकिन आठ घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची और न ही जांच की। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य निकल कर आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस देरी से क्यों पहुंची इसकी भी जांच कराई जाएगी।