{"_id":"65a39674c3e8194722079fb1","slug":"thieves-entered-through-the-tile-roof-and-made-away-with-goods-worth-lakhs-including-cash-orai-news-c-224-1-ori1001-9610-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खपरैल के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खपरैल के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
आटा। सर्दी में चोर पुलिस को चुनौती देते हुए दिख रहे हैं।
शुक्रवार की रात खपरैल के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये का माल पार करते हुए सो रहे गृहस्वामी के कमरे का दरवाजा बंद कर भाग गए। सुबह प्रभातफेरी के लिए निकले लोगों ने मुख्य दरवाजा खुला देखा तो गृहस्वामी को आवाज दी। जब सभी कमरे में पहुंचे तो बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के जोराखेरा गांव निवासी रामअवतार राजपूत शुक्रवार को खाना खाने के बाद रात में परिवार के साथ एक कमरे में सोने चला गया था। तभी रात में खपरैल के रास्ते घुसे चोरों ने सोने वाले कमरे की कुंडी लगाकर दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी एक सोने की जंजीर, झुमकी, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी व चांदी के आभूषण सहित दस हजार की नकदी पार कर दी।
सुबह करीब चार बजे निकले प्रभात फेरीवाले वाले लोगों ने जब मुख्य दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी। जिस पर जब वह कमरे में पहुंचा तो इसकी जानकारी उसे हुई। जानकारी पर पहुंची पुुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।