फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves broke into the house and took away jewelry worth lakhs

Jalaun News: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर ले गए लाखों के जेवर

Sat, 03 Jun 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and took away jewelry worth lakhs
रामपुरा। कस्बे के एक मकान की दीवार तोड़कर घर में घुसे लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवर और घर मे रखे 70 हजार रुपये उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बे की उमा देवी ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि शुक्रवार की रात मकान की पीछे की दीवार तोड़कर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे सोने और चांदी के आभूषण, दो मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी झुमकी, ब्रजबाला, सोने की तीन अंगूठी, एक हाफ पेटी चांदी की, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा घर में रखे 70 हजार रुपये चुरा ले गए। जिस समय घटना हुई, उस समय घर में दोनों पुत्र भास्कर और आनंद पत्नी और रिश्तेदार घर में गहरी नींद में सो रहे थे। उसके घर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

सुबह जब परिजन निर्माणाधीन छत पर तराई के लिए उठे तो खेतों में गृहस्थी का सामान बिखरा देख भौचक्क रह गए। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़िता के छोटे बेटे की फरवरी माह में शादी थी। इसकी तैयार घरवाले अभी से कर रही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में थाना क्षेत्र के दूसरी चोरी की घटना है। इसमें अभी तक चोरी की घटना का कोई खुलासा नहीं किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैश ने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई हैं। चोरी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई हैं। जल्द ही चोरी की इस घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed