{"_id":"66a7ff6777c08c87480effa4","slug":"they-were-going-in-a-loader-to-immerse-the-ashes-ten-were-injured-when-it-overturned-orai-news-c-224-1-ori1001-117835-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लोडर से जा रहे थे अस्थि विसर्जन करने, पलटने से दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लोडर से जा रहे थे अस्थि विसर्जन करने, पलटने से दस घायल
Tue, 30 Jul 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
आटा। अस्थि विसर्जन करने जा रही लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार बीस लोगों में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर लोडर कब्जे में ले ली है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन निवासी ज्वाला की पत्नी प्रेम कुंवर का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। इस पर सोमवार सुबह परिजन उसकी अस्थि विसर्जन करने के लिए कानपुर स्थित बिठूर घाट पर लोडर से जा रहे थे। जब लोडर आटा के टोल प्लाजा के पास पहुंची कि चालक ने टोल बचाने के चक्कर में लोडर को उकासा मोड़ की तरफ मोड दिया। तभी आगे जाकर लोडर पलट गया।
हादसे में लोडर सवार रमेश (45), सिद्धार्थ (15), रामश्री (60), देवराज (14), हरिशचंद्र (40), सुशीला (35), रामप्रकाश (45),रामकुंवर (48) सहित दस लोग घायल हो गए। घटना से खलबली मच गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज पहुंचाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मालवाहक वाहन में जा रहे थे सभी
कानपुर के बिठूर स्थित गंगा नदी में अस्थि विसर्जन को जा रही लोडर में क्षमता से अधिक बीस सवारियां बैठी थीं। इससे चालक ने जैसे ही गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया तो लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से सभी को निकाल लिया। अनगिनत हादसों के बाद सरकार का आदेश जारी होता है। कुछ दिनों तक जिम्मेदार कार्रवाई अमल में लाते हैं, लेकिन फिर वही भूसे की तरह सवारियां भरकर मौत का पहिया सड़कों पर दौड़ता है।