फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   They took him from his home, then tied his legs and killed him

Jalaun News: घर से ले गए, फिर पैर बांधकर कर दी थी हत्या

Sat, 13 Jul 2024 03:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 13 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
They took him from his home, then tied his legs and killed him
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के पास स्थित बेतवा नदी के पुल के नीचे मिले रक्तरंजित हालत में मिले युवक के शव की परिजनों ने शिनाख्त कर ली। परिजनों ने बताया कि तीन लोग उसे काम करने के बहाने ले गए थे, इसके बाद किसी वजनी चीज से सिर पर वार कर हत्या कर दी। सीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। अनुमान है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। पुलिस इस बिंदु पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के पास स्थित बेतवा नदी के पुल के नीचे गुरुवार सुबह 35 वर्षीय युवक का रक्तरंजित हालत में शव पड़ा मिला था। शव देखकर अंदाजा था कि युवक की सिर कूंचकर हत्या की गई है। जानकारी पर सीओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और जांच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी श्रीराम ने उसकी शिनाख्त अपने बेटे संतोष कुमार उर्फ मखंचू के रूप में की।
विज्ञापन

पिता श्रीराम ने बताया कि वह हलवाई के साथ वेटर का भी काम करता था। बुधवार शाम उसे दो लोग बुलाने घर आए थे और वह उन्हीं के साथ चला गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी सरिता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। इस पर उसकी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी तो पता चला कि संतोष की हत्या हो गई है। परिजनों ने ले जाने वाले युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि वह जिस हलवाई के साथ काम करता था। दूसरे के साथ काम करने पर वह उसके पुत्र को धमकी देता था। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने का जताया जा रहा शक
मुहम्मदाबाद। शहर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी युवक संतोष की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाई इसके बाद वह उसे डकोर क्षेत्र के मोहाना व हमीरपुर जिले के सीमा के बीच ले गए और उसके पैर बांधकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग आए। उन्हें यकीन हो गया था कि यहां शव कोई नहीं देखेगा और उसके शव को जानवर खा जाएंगे और किसी को पता नहीं चलेगा। (संवाद)


जानकारी पर थाने पहुंची पत्नी हुई बेहोश

मुहम्मदाबाद। संतोष के साथ अनहोनी की जानकारी जैसे ही पत्नी सरिता को हुई तो वह परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस ने जैसे ही शिनाख्त करने के लिए संतोष के पास मिला मोबाइल दिखाया। वैसे ही पत्नी सरिता बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed