फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The youth was arrested after the video went viral

Jalaun News: वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The youth was arrested after the video went viral
कालपी। वन विभाग की वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच कर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर एक युवक वन विभाग की वर्दी पहनकर रौब झाड़ता नजर आया।
वीडियो में यह दावा किया गया था कि युवक वन विभाग की वर्दी पहनकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहता है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और रात में ही युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर संजय यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम अशोक कुमार है, जो जोल्हूपुर मोड़ का निवासी है। युवक काफी दिनों से वन विभाग की वर्दी पहनकर प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था। जब उससे इस वर्दी के बारे में पूछताछ की गई। तब उसने दावा किया कि वन विभाग के एक कर्मचारी ने उसे पैसे लेकर वर्दी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने कहा कि यदि कोई वन कर्मी इस मामले में दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वन दरोगा मन्ना सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जल्द ही आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed